फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल 11 दिसंबर: इन 7 राशि वालों को मिलेगी बुधवार के दिन सफलता, कार्य होंगे सिद्ध

Wed, 11 Dec 2019 06:21 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
11 दिसंबर का राशिफल
दैनिक राशिफल
वैदिक ज्योतिष में राशिफल की गणना का विशेष महत्व होता है। राशिफल को दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक आधार पर फलादेश देखा जाता है। राशिफल में सभी 12 राशियां मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन का ज्योतिष गणना द्वारा फलादेश निकालते हैं। भारतीय ज्योतिष विद्या में दैनिक राशिफल का फलादेश मुख्य रूप से चंद्रराशि जिसे मून साइन भी कहा जाता है उसके आधार पर निकाला जाता है। दैनिक राशिफल निकालते समय पंचांग गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के आधार पर फलादेश बताया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी,व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में फलादेश दिया जाता है।

पढ़ें 11 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। नौकरी में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
आज के दिन आपको अच्छे परिणाम मिलने की अधिक संभावना है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। प्यार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना रहेगी।

4 of 13
मिथुन
आज के दिन खर्चे काफी रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े तनाव में रहेंगे। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहने से आपका दिन ठीक बीतेगा। मन में चल रहे विचारों को सही गति देना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा और प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा, उनसे अच्छा व्यवहार आपको तरक्की दिलाएगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी, जिसके बलबूते आप अनेक कामों को निपटा पाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी दे सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से रुके हुए काम बनेंगे।

8 of 13
राशि
कार्य क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी होने से रोकने का प्रयास करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाई बहनों को कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा।

9 of 13
राशि
दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में जीवन साथी गुस्से वाला व्यवहार भी कर सकता है, जो आपको अप्रत्याशित लगेगा, इससे बचने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में दिनमान अनुकूल रहेगा। आपके कुटुंब में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है। कुछ खुशनसीब लोगों को विदेश जाने का वीजा मिल सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी।

10 of 13
राशि
आज के दिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन अपने पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अटके हुए कामों को बनाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक होगी।

11 of 13
राशि
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और इतना ही नहीं, प्यार के मामलों में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रियतम को खुश रख पाएंगे। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा समय गुजरेगा। जीवन साथी को उनके कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

12 of 13
राशि
आज का दिन परिवार के प्रति समर्पित करेंगे। परिवार में वक्त बिताना सुकून देगा। माता के स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कई बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। सुख का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। व्यर्थ में किसी से विवाद ना करें, विशेषकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
आज के दिन किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार के मामले में भी आज का दिन बेहतर है। अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने काम पर फोकस करें और ससुराल पक्ष के लोगों से व्यर्थ विवाद से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें