फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च राशिफल: मंगलवार को खुशियों के रंग में रंग जाएंगे ये छह राशि वाले

Tue, 10 Mar 2020 12:34 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 10: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 10 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि  (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, थोड़ा ध्यान रखें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।  प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं।  शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन जमकर काम करें। आने वाले समय में स्थिति बेहतर बनेगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेंगी और परिवार के लोग एक-दूसरे की जरूरतों पर ध्यान देंगे और परस्बपर स्नेह बढ़ेगा। आपके विरोधी आप से हार मान लेंगे और आपका वर्चस्व रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल क्षेम पूछेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ नई उम्मीद लेकर आएगा। पुराने कामों को अच्छे से अंजाम देंगे। लंबे अटके हुए काम पूरे होने से मन हर्षित होगा और इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला हो सकता है इसलिए आपको प्रयास करके उसे ठीक करना चाहिए। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा लेकिन जीवन साथी बीमार पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कई मायने में बढ़िया रहेगा। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप हर काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। शिक्षा में आप का प्रदर्शन सुधरेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनको दांपत्य जीवन का पूरा सुख मिलेगा और आपकी संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान देना जरूरी होगा, तभी अच्छे नतीजे हासिल हो पाएंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में आपका हस्तक्षेप जरूरी होगा क्योंकि परिवार को आप की आवश्यकता होगी। भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए ज्यादा मेहनत करने से अल्प लाभ मिलने की उम्मीद होगी संभावना होगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि आज आपको कुछ कड़वे अनुभव हो सकते हैं। आपके अपने आप को दुख दे सकते हैं लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें। आज किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके काम के सिलसिले में ही होगी और आपको नई उम्मीद दिखाएगी। परिवार के बड़ों का आपको आशीर्वाद मिलेगा और आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से मन की बात साझा करने के अवसर मिलेंगे जिससे आपका रिश्ता सुधरेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक लाभ होंगे। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आपको उसका अच्छा लाभ मिलेगा। अपना व्यवहार बढ़िया बनाएं ताकि लोगों से आपको प्रशंसा मिले। खासतौर से अपने जीवनसाथी से अच्छी तरह से बात करें। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और घर वालों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके काम आएगी और दिन अच्छा जाएगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपके काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। खर्चे जरूर बढ़ेंगे जिससे थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे लेकिन दिन के साथ आपकी स्थिति बढ़िया होती जाएगी। परिवार के छोटे आपसे मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन शुभ रहेगा और किसी नए तरीके का काम करने का विचार करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के मार्ग खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आप को अच्छे लाभ होंगे। इनकम भी बढ़ेगी और आप हर्षित होंगे। खर्चे भी थोड़े बढ़ सकते हैं। उन पर ध्यान दें। खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता और बुद्धि के दम पर उन चुनौतियों से पार पा लेंगे। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव बना रहेगा लेकिन जल्दबाजी से बचना आपके लिए बढ़िया होगा। आपकी इनकम में जरूर बढ़ोतरी होगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में आपको बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा क्योंकि कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं और दिक्कतें आ सकती हैं। मेहनत करने की आदत डालें और दूसरों पर निर्भर ना रहें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है और स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। यदि प्रेम जीवन में हैं तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें