फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जून राशिफल: पांच राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा बुधवार का दिन, रहना होगा तैयार

Wed, 10 Jun 2020 06:17 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 10, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 10 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम में ज्यादा मसरूफ रहेंगे जिससे पारिवारिक जीवन पर कम ध्यान देंगे लेकिन कामों में सफलता मिलेगी। आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप को नई ऊर्जा से भर देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी। आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपको अपनी ईगो को छोड़ना होगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है। अपने प्यार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी और धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है। गृहस्थ जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशी देने वाला रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन को लेकर काफी विचार-विमर्श करेंगे और जीवन साथी के सहयोग से कुछ नए काम पूरे करेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन वाले लोगों को भी आज रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान से काम करना होगा। कुछ लोग आपकी कमियां ढूंढ रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको मानसिक चिंताओं से बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन इनकम ठीक होने से स्थिति अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन में भी आज खुशनुमा समय रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। भाग्य मजबूत होगा और काम बनेंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के प्रति सारी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत चिंता का कारण बन सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप पूरा फोकस रखेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं शॉपिंग करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।
 

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। इनकम बढ़ेगी। खुशियां आएंगी। परिवार के लोग खुशनुमा माहौल में एक दूसरे के साथ रहेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करने से आपको थोड़ी थकान होगी, कमजोरी महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको और कुछ नए दोस्तों से भी मिलने का अवसर मिलेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप पूरी एनर्जी में रहेंगे और हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे और आप की वाहवाही भी होगी। गृहस्थ जीवन समझदारी और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। नए अवसर आएंगे जिनमें आप अपने प्रिय को भविष्य में जीवनसाथी के रूप में देखेंगे। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आप नौकरी बदल सकते हैं।
 

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी। चोट लग सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें