फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 1 September 2020: माह का पहला दिन इन चार राशियों के लिए है शानदार

Tue, 01 Sep 2020 05:57 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 1 September, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम बढ़ने से मन में हर्ष होगा। काम के सिलसिले में नतीजे आप के पक्ष में होंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। घर में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा है। किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने काम पर ध्यान देंगे तो बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, झगड़े से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रिय के बारे में घर वालों को बताने के लिए अच्छा समय है। मन में धार्मिक विचार आएंगे। सेहत कमजोर रहेगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ी चिंता लेकर आ सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, नहीं तो बीमार पड़ने की प्रबल संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें। लापरवाही ना बरतें। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाने की कोशिश पूरे दिन भर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा है। सेहत भी ठीक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा रख कर किए गए काम सफलता देंगे। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय से उनके परिवार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। दिल में किसी बात को लेकर खुशी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। खर्चे तेजी से बढ़ेंगे। नौकरी में खूब मेहनत करेंगे। आपके विरोधी मजबूत होंगे। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से रुष्ट हो सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम में तेजी आएगी जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमानी का लोहा मानेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के साथ-साथ ऑफिस की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान बढ़िया है। अपनी सूझबूझ से काम को सही तरीके से करेंगे। साथी कर्मियों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिल की बात कहने में आसानी होगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। ज्यादा ट्रेवलिंग करने से बचें। मन में धार्मिक विचार रहेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी। किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहने वाला है और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे आपका प्रिय आपसे गुस्सा हो सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। हल्के खर्चे भी होंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं, इनसे बचने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम विवाह का प्रपोजल रख सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास जमेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण कामों में सलाह अच्छी देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा है। उनके साथ घंटों बातें करेंगे। काम के सिलसिले में अपने साथियों पर निर्भर रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। खर्चों में तेजी आएगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। कुछ खर्चे ऐसे होंगे जिनके बारे में आपने सोचा नहीं था, जिससे बजट बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान शुभ रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपका साथ देगी। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें