फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 07 November 2020: पांच राशियों के लिए है शुभ दिन, धन, नौकरी और व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में होगा लाभ

Sat, 07 Nov 2020 12:24 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, 07 november, 2020
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अपनी मां के दिल के करीब रहेंगे और उनसे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपके काम में आपको सफलता मिलेगी और कुछ लोगों को नौकरी में बदलाव या फिर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे, तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन थोड़ा सा कमजोर है। आज घरेलू खर्च जी भर कर करेंगे और दीपावली की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज दिल में बहुत खुशी रहेगी और काफी समय भाई बहनों या दोस्तों के साथ गुजारेंगे। इससे आपकी मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। काम के क्षेत्र में आपको फोकस अधिक करना होगा और व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा। तभी आप अच्छा काम कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप को अच्छा लाभ भी मिलेगा क्योंकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी और धन को कहीं इन्वेस्ट करने से लाभ मिलने के योग बनेंगे। जो विद्यार्थी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपके दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे और आपका रिश्ता पहले से भी अधिक बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और नौकरी में आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको अपने काम को समय पर देना एक चुनौती लग सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दिल से खुश रहेंगे और काफी भावुक भी महसूस करेंगे। पुरानी बातों को याद करके आंखें नम हो सकती हैं। हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज हो सकता है। आप सारे कामों को एक साथ हाथ में ले ले, जिसके लिए बाद में आपको दिक्कत आए, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपको अपनी आमदनी पर ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने में बीतेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है।  इस कारणवश आप बहुत खुश हो जाएंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन काफी कमजोर रह सकता है और आपका प्रिय आप से बिछड़ भी सकता है, इसलिए ध्यान दें कि वह आपकी बात से नाराज ना हो, जो लोग शादीशुदा हैं। उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम आज आपको देखने को मिलेंगे। यदि आप कहीं नौकरी करते हैं, तो आज किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
इनकम के नजरिए से आज का दिन बड़ा लाभदायक रहेगा और आपके पास एक से ज्यादा जगहों से पैसा आ सकता है। आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करने से काफी मजबूती से खड़े होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखेंगे, तो बेहतर होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा। हालांकि प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी यात्रा करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक तनाव को बढ़ने से रोकने की कोशिश करें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और यह पूछेंगे कि कोई कमी तो नहीं है, इसकी वजह से आप काफी बिजी रहने वाले हैं। यही वजह होगी कि आप अपने परिवार के दायित्वों से विमुख हो सकते हैं, जो कि एक अच्छी बात नहीं है, इसलिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को सभी प्रकार से समझते हुए उनमें समन्वय बिठाना चाहिए। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो दिनमान काफी अनुकूल रहेगा और आपके प्रिय से आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी, जो लोग शादीशुदा हैं। उनको दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी और वे अपने दांपत्य जीवन को इंजॉय करेंगे। जीवन साथी के साथ मार्केट जा सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आपके पिता से आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आप समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको कहीं से अच्छा धन लाभ हो सकता है और पारिवारिक जीवन की बात करें, तो घरेलू मोर्चे पर भी आप आज मजबूत बनेंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी, जिससे आपको  काफी अच्छा महसूस होगा और आप काम में और मेहनत से आगे बढ़ेंगे। नौकरी वालों को आज काफी अच्छे समय की प्राप्ति होगी। आपके काम की तारीफ होगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ा चढ़ा हो सकता है, जिससे कामों में दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि भाग्य की कृपा से कई रुके हुए काम बन सकते हैं और धन की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए काफी अच्छा रहेगा और इस यात्रा से आपको मनचाही खुशी मिलेगी। आज संभव है कि आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आए, जो आपको बहुत प्यार दे और आप उसके हरदम अजीज बन जाएं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा और कुछ बातों को लेकर आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। मगर ध्यान से जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज दिक्कतें होंगी क्योंकि आज अपने प्रिय से मिल पाने में कुछ समस्याएं आएंगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन इनकम में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। केवल इसी सिलसिले में नहीं बल्कि व्यापार में भी आपको आज अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार में भी सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे और आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल सकते हैं, जिससे आपके चेहरे पर खुशी होगी। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और अपनेपन की बढ़ोतरी होगी, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज का दिन काफी बढ़िया परिणाम देने वाला साबित होगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि ये आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कई तरीकों से लाभ देगा नौकरी करने वालों के काम की तारीफ होगी। और वह लोग आपकी सलाह से काम करना पसंद करेंगे। आर्थिक तौर पर भी आज का दिन मजबूत है और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।  शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज बहुत खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। जो लोग किसी प्रेम संबंध में है, उन्हें आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और बिना वजह की यात्रा मानसिक तौर पर तनाव दे सकती है। अपने साथ किसी को लेकर जाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन खरीदारी में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उन्हें आपसे कोई तोहफा मिल सकता है और आपको उनका साथ मिलेगा क्योंकि वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान से अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे और वह आपके सुख को बढ़ाने वाली साबित होंगी। आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही इनकम को बढ़ाने वाले कुछ नए जरिए भी आपको आज मिल सकते हैं। जहां आप नौकरी करते हैं, वहां पर कुछ लोगों की आपसी झड़प भी हो सकती है। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें