फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 December 2020: पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 06 Dec 2020 07:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सुगमता आएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। नौकरी करते हैं तो खूब मेहनत के साथ अपने काम को अंजाम देंगे जिससे बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में बहुत ध्यान देंगे और किसी प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फल दायक रहेगा। परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों का साथ और सानिध्य मिलेगा। काम में बरकत आएगी। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है जिसे आप पूरी भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से मिलकर खुश हो जाएंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रह सकता है। आज कोई घरेलू सामान खरीद कर लाएंगे जिससे घरवालों को खुशी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। अच्छा भोजन करेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाल समय रहेगा। परिवार का सहयोग भी पूरी तरह से मिलेगा। लोगों में एकजुटता दिखेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत अच्छे परिणाम अच्छे नतीजे लेकर आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम मिलने से मन खुश रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी सोच समझ विकसित होगी और आप मजबूती से हर काम को अंजाम देंगे जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे योजनाएं सिरे चढ़ेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन आज कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान काफी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे और नौकरी में ट्रांसफर के आर्डर आ सकते हैं। सीनियर्स से अच्छे संबंधों का लाभ होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। स्वास्थ्य में गिरावट होगी तथा मानसिक रूप से तनाव बढ़ेगा। आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा और आप खर्चों का सही प्रबंधन नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवनसाथी परिवार के प्रति जिम्मेदारियां अच्छे से निभायेगा। प्रेम जीवन को लेकर कोई समस्या रहेगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी और किसी ने आपका पैसा उधार लिया है तो वह भी आपका पैसा वापस लौटाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कंपनी का हेड सोचकर कोई अच्छी सलाह देकर जिससे आपको तारीफ मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा लेकिन नतीजे अधिकतर आपके पक्ष में आएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है लेकिन आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलने से हर काम को और भी बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे। परिवार का माहौल थोड़ा दिक्कत दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन के लिए आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी आज आपके दिल की बातें किसी बाहरी व्यक्ति को पता चल सकती हैं, जिससे कुछ विरोध हो सकता है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा। किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे तथा स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। काम के सिलसिले में नतीजे बहुत बेहतर मिलेंगे और आपको आपके साथ काम करने वालों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज रोमांस का पूरा अवसर मिलेगा और उनका प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय कोई बढ़िया सा गिफ्ट आपको दे सकता है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कुछ नए विषयों पर काम करेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय जीवनसाथी से प्रेम जताएंगे और उनसे स्नेह करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। खर्चे आपके बढ़े हुए होंगे। परिवार का माहौल बहुत बढ़िया रहेगा और एक दूसरे से प्रति प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में आपको आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सैलरी में रिमाइंड मिल सकता है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और तनाव भी बढ़ेगा। आपके ऑफिस में काम का बोझ आपके सर चढ़कर बोलेगा जिससे आपको थकान भी हो सकती है और आप मानसिक रूप से भी दबाव महसूस करेंगे। इनकम में कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी पूरी तरह से आप को खुश रखने का प्रयास करेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे तथा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी बढ़ेगी जिससे कुछ हद तक आप आशान्वित रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से देखें तो आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा। आपका प्रिय आपके साथ कहीं घूमने जाने की जिद कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें