फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 जून राशिफल: आज चंद्र ग्रहण का इन पांच राशियों पर साया, रहना होगा सावधान

Fri, 05 Jun 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 05, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज वृश्चिक राशि में चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 05 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामों में कुछ दिक्कत आएगी और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। इसलिए आप थोड़ी सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और रिश्ते में रोमांस बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम में सफलता मिलेगी।

4 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और तेज बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सामान्य रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी छवि मजबूत होगी। आप मजबूती से काम करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते को इंजॉय करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा है।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई फायदा दे सकता है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप मानसिक तौर पर बात मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन शनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी बदलने का सोचेंगे।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी परिवार के कामों में बिजी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्यारी मीठी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें