फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मई राशिफल: सोमवार को खुलेंगे इन पांच राशियों के भाग्य के ताले, लाभ होने की है प्रबल संभावना

Mon, 04 May 2020 03:25 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 4, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें जीवन साथी की बुद्धिमता का परिचय मिलेगा। वह बहुत अच्छी सलाह आप को देंगे, जो आपके काम आएगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ मीठी मीठी बातें करेंगे। दांपत्य जीवन में विवाहित लोगों को काफी आनंद आएगा। रिश्ते में रोमांस का तड़का लगेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। इनकम बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं तो किसी नए व्यक्ति में इंटरेस्ट जाग सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चे कम रहेंगे और इनकम बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर बैठकर अच्छा आनंद लेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएंगे। भोजन में नए नए पकवान खाने को मिल सकते हैं। इनकम बढ़ेगी। अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लान बनाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथी कर्मियों के साथ बातचीत करना अच्छा लगेगा। परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किसी काम में आप को आगे बढ़ाया जाएगा। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चे भी कम हो जाएंगे, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर आज गजब की फुर्ती होगी। हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आज आपके पास काफी समय होगा। उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर काफी विचार-विमर्श आप कर चुके हैं। यह अभी तक नहीं सुलझ नहीं पाया, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार में कोई विवाद की जड़ उत्पन्न हो सकती है, उसे दूर रहने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। आपकी इनकम तो अच्छी रहेगी और खर्चे भी कम रहेंगे लेकिन परिवार में आज आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी, जहां आपको सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष रुप से बात करनी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। जीवनसाथी के साथ अंतरंग संबंध बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम का आनंद आएगा और मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ नया करने का दिन है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में अच्छे से सोचें। सेहत अच्छी रहेगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और नौकरी पेशा लोगों को आज अपने काम में कुछ नया कार्य भी मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अपनी योजनाओं को फिर से विचार करने का समय मिलेगा।आपको देखना होगा कि किस तरीके से अपने बिजनेस को दोबारा गति प्रदान की जाए। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन भी आज सामान्य रूप से ही चलेगा। आपकी सेहत स्थिर रहेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप किसी चिंता में रहेंगे लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां स्पष्ट होती जाएंगी और आप काफी अच्छा निर्णय ले पाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी से झगड़ा ना करें। पारिवारिक जीवन संतुष्टि देगा। दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें रहेंगी लेकिन फिर भी स्थिति काबू में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक और बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सर्दी, खांसी या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। कमर में दर्द भी हो सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में आज कम रुचि रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके जो खर्चे चले आ रहे हैं, अब उन्हें किस तरीके से नियंत्रण में रखना है, इस पर आप थोड़ा विचार करेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। कुछ नई योजनाएं आ सकती हैं, जिन पर विचार आपको करना है। परिवार का माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा। घर में आनंद लेंगे और कोई छोटा मोटा सेलिब्रेशन कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बातचीत होगी। काम के सिलसिले में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होती देख आपका मन हर्षित होगा। नौकरी पेशा लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद आप अपने प्यार में बंधे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कुछ नए विचार आएंगे , जो आप अपने काम में आजमाना चाहेंगे। कुछ नए लोगों से बातचीत भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें