फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मार्च राशिफल: इन तीन राशि वालों के लिए श्रेष्ठ है बुधवार का दिन, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा साथ

Wed, 04 Mar 2020 04:50 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, March 4: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र हैं। दिन बुधवार है और चंद्र ग्रह मिथुन राशि में स्थित है। प्रीती योग के कारण आज तीन राशि के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 4 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशिफल Aries Horoscope
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।आपके काम करने की काबिलियत बढ़ेगी और आप नई नई महत्वाकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। यात्रा के लिए दिनमान अच्छा नहीं है। आपको परिवार के छोटों से कुछ समस्या हो सकती है। धार्मिक आचरण करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए दांपत्य जीवन में खुशी के पल आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशिफल Taurus Horoscope
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी लेकिन इनकम थोड़ी कम हो सकती है। मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, बीमार पड़ सकते हैं। विशेष रूप से नींद आने में समस्या हो सकती ।है काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिसमें उनके ससुराल पक्ष के लोग शामिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशिफल Gemini Horoscope
आपके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज कोई भी बड़ा डिसीजन ना लें, नहीं तो वह आप के विरुद्ध जा सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले को खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक मिलेंगे और परिवार के लोग आपके मान सम्मान को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगे और किसी पार्टी में जाएंगे। सेहत कमजोर रह सकती है। असमंजस की स्थिति आपको बड़े काम करने से रोकेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशिफल Cancer Horoscope
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़ सकते हैं और आप मानसिक रूप से भी काफी परेशान रह सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाना आपके लिए जरूरी होगा तथा विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और नौकरी में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान ज्यादा अनुकूल नहीं है लेकिन दांपत्य जीवन जीने वालों को आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का माहौल भी आपको खुशी देगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशिफल Leo Horoscope
आपके लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन खुश हो जाएगा। व्यापार में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा सावधानी दिखानी होगी और अपने प्रिय का दिल ना दुखे, इसका ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। परिवार के लोग किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अचानक से ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशिफल Virgo Horoscope
आपके लिए आज का दिन काम के सिलसिले में बहुत ध्यान से काम करने का है क्योंकि आपकी जरा सी गलती आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन से आपको संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी परिवार के दायित्व निभाएगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं और किसी बात से आपके प्रिय का मन उखड़ सकता है। आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशिफल Libra Horoscope
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का इशारा कर रहा है। यह यात्रा किसी विशेष प्रयोजन से हो सकती है। धार्मिक आचरण करेंगे जिससे आपको शांति मिलेगी। परिवार से दूरी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। यदि कोई ट्रांसफर का आर्डर है तो उससे बचने का प्रयास करें और उसे कुछ समय के लिए आगे खिसका दें। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को जीवन साथी से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा जिससे मन खुश हो जाएगा। आपका स्वास्थ्य में मजबूत बनेगा और कुछ रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल Scorpio Horoscope
आपके लिए आज का दिन मान काफी कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा तो भाग्य में भी कमी देखने को मिलेगी क्योंकि भाग्य का सितारा कमजोर है। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को अच्छे नतीजे और परिवार में एकजुटता देखने को मिल सकती है। किसी से भी लड़ाई झगड़े में दखलअंदाजी ना करें।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशिफल Sagittarius Horoscope
आपके लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो भी साथ काम करने वालों को सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। अपने डिसीजन को गति देंगे जिससे सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे समय की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। अचल संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशिफल Capricorn Horoscope
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा लेकिन मानसिक तौर पर आप बेचैन रहेंगे। खर्चों में अचानक ज्यादा बढ़ोतरी होने से मन में निराशा रहेगी। इसके बावजूद परिवार का कोई व्यक्ति दूर यात्रा पर जा सकता है। प्रेम के मामले में दिन सफलता दायक रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी भी बीमार हो सकता है। काम के सिलसिले में नतीजे आपको खुशी देंगे और आप अपने काम को बड़े ही अच्छे ढंग से अंजाम देंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशिफल Aquarius Horoscope
आपकी राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। नए सिरे से योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब होंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। किसी खास से नजदीकी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी आपसे मन की बात कहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार के लोग आपके सामने कोई नई समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशिफल Pisces Horoscope
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल आपको चिंता ग्रस्त बनाएगा और परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत भी आपको परेशान कर सकती है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। दांपत्य जीवन में समय बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें