फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 December 2020: सिंह, तुला और मीन राशि के लिए अनुकूल रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 03 Dec 2020 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के छोटों को आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। आज आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में कुछ कमी महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे जिसकी वजह से आपके बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और अपने प्रिय के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको मेहनत का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नाजुक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रिय से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच समस्नोया हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य भी आज मजबूत रहेगा। अपने काम को अलग तरीके से करना आपको खुशी देगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका परिवार भी आपसे समय मांगेगा। आपको आगे बढ़कर सुलझाने का प्रयास करना होगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे।आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। आज के दिन ट्रैवलिंग करने से बचें।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको ताज़गी और नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवनसाथी और आपके बीच कुछ तनाव पैदा हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है। आज कार्यो में विलंब होगा और महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। परिवार की ओर से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ बढ़िया तालमेल के साथ रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपकी कई योजनाएं आज अटक सकती हैं। धन का निवेश करने से भी बचें। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करने पर जोर देना जरूरी होगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन पक्ष में नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा ना करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें। किसी बात पर तनाव को रिश्ते में ना आने दें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। काम के मामले में कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। बिजनेस में संपर्कों का लाभ मिलेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार में कोई बीमार हो सकता है। आपको मानसिक चिंता होगी और खर्च भी करना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सही नहीं है इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें अपने दिल की बात बताने का मौका मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बनेगी।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मजबूत होंगे और कई कामों को समय रहते हल कर लेंगे। अपना कोई पुराना लोन चुका सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इनकम बढ़ने से आपका मन खुश होगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उनको साथ लेकर अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं या किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। काम के मामले में तारीफ मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मन से खुश होंगे और हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। काम के सिलसिले में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है। काम में गड़बड़ी निकल सकती है, इसलिए सावधानी से काम करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें