फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 October 2020: वृषभ, तुला और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धनलाभ होने के संकेत

Fri, 02 Oct 2020 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 02 October, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव आपके कामों में विध्न डालेगा। काम के सिलसिले में दिन मान सामान्य रहेगा। मेहनत करने से ही कुछ उम्मीद रखनी चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव सोच आपको उनके दिल में खास जगह दिलाएगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान तनावपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में मेहनत पर पूरा ध्यान दें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने काम पर ध्यान रखेंगे, जिससे काम सफल भी होंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का तनाव दूर होगा और एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा और काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में हर्ष की भावना रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। आप अधिकार जमा कर अपना काम करेंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान तनावपूर्ण रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के ग्रहस्थ जीवन मे थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी रिश्ते में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आपकी मोहब्बत सर चढ़कर बोलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव खत्म होकर एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगी, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सावधानी भरा  रहेगा। कुछ भी ऐसा ना कहें या करें जिससे उनके साथ आपका संबंध बिगड़े, काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव को दूर करने की कोशिश दोनों तरफ से करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के साथ समय को अच्छे से बिताएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी, वाद विवाद में सफलता मिलने से हर्ष होगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। रिश्ते में अपनापन प्रेम और क्रिएटिविटी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। घर की खुशी के बारे में सोचेंगे। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। साथ में मिलकर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में आपकी समझदारी से सभी मुश्किलें हल होंगी। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने फ्रेंड्स को लेकर कुछ प्लान करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। काम को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी, फिर भी काम बन जाएंगे। इनकम अच्छी रहेगी। धार्मिक काम करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज काफी खुश महसूस करेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, फिर भी किसी पुरानी समस्या को लेकर आपकी त्यौरियां चढ़ी रहेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा है। आप अपने परिवार के साथ अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे और उनसे शादी करने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। बस किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से बचें। परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपको फायदा पहुंचाएगा। काम के सिलसिले में आपका अनुभव और मेहनत बहुत कामयाब रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें