Daily Horoscope, February 01: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 01 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में जो खुशियां चली आ रही थी उसमें थोड़ी कमी आएगी और ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बनेंगे और आप अपने काम से संतुष्ट नहीं दिखेंगे हालांकि पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माताजी का सहयोग पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा आपको अपने प्रियतम की बात मानने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि वह आपके हित में ही है। आपके छोटे भाई-बहन आपके साथ खड़े रहेंगे, जिससे आपको काफी सहायता मिलेगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं हो सकती हैं और आपको लाभ भी होगा दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे एक दूसरे से खुलकर बातें करेंगे जिससे विरोधाभास की स्थिति समाप्त होगी यदि लव लाइफ की बात करें तो अपने लव पार्टनर को लाइफ पाटनर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे कार्य क्षेत्र में आपको महसूस होगा कि आप की वैल्यू थोड़ी कम हो गई है लेकिन फिर भी मेहनत जारी रखें धन हानि की संभावना बनती है इसलिए धन का निवेश करने से अभी रुक जाए स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण दिन होगा आज आप किसी ऐसे मुकाम पर पहुंच सकते हैं जहां आपको अपने प्यार और परिवार में से किसी एक को चुनना हो सोच समझ कर फैसला लें और यदि आप निर्णय लेने की स्थिति में ना हो तो फिलहाल कुछ समय के लिए से डाल दें क्योंकि आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा परिवार में काफी बातचीत होगी इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी आप साहस का परिचय देते हुए अपना काम करेंगे धन के मामले में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह
आपके लिए आज का दिन कई मामलों में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है मानसिक रूप से आप दबाव में रहेंगे लेकिन धन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहे कि धन संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके जीवन साथी की मदद से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी कई मित्रों से मिलना जुलना संभव होगा इतना ही नहीं दोस्त आपके काम आएंगे पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी घर में समय बिताने में मजा आएगा और कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या
आपके लिए आज का दिन आमदनी से भरा दिन रहने वाला है लेकिन उन आमदनी को खर्चों के अनुपात में किस प्रकार बांटना है आपको सीखना होगा कभी खर्चे भी बहुत रहेंगे आप सुख के साधनों पर खर्च करना पसंद करेंगे और आज के दिन का आनंद लेंगे कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पूरी तरह से कब्जे में रहेंगी वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे अच्छे संबंध स्थापित करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी प्रियतम का सहयोग आपके लिए रामबाण साबित होगा और दांपत्य जीवन में भी आज का दिन काफी मंगलकारी रहने वाला है।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला
आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति से काम की सलाह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
बढ़ते हुए खर्चों के बीच आमदनी में बढ़ोतरी आपको भरी दोपहरी की धूप में छांव का आनंद देगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपके ऑफिस में कुछ बाधाएं आपकी राह रोकेंगे लेकिन अपनी तेज बुद्धि और काले को चलता के चलते आप उनको भी जीत लेंगे पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे, हालांकि दांपत्य जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु
आपके लिए आज का दिन संभवतः काफी अनुकूल रहने वाला है और दोपहर के बाद स्थिति और भी बेहतर होगी। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफलता मिल सकती है या इस दिशा में प्रयास कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप छाए रहेंगे। प्रेम जीवन में कुछ कमी का एहसास होगा और जीवन में अपने प्रियतम को विशेष स्थान देने के लिए आपको अभी और सोचना होगा। सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और यात्रा में आनंद आएगा। धन के मामले में थोड़ा सोचना पड़ेगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है, लेकिन चुनौतियों का डटकर सामना करने की आदत आपको सबसे अलग रखेगी। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन आमदनी भी कम नहीं होगी, इसलिए आप आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपका खूब मन लगेगा और आप काम को जी लगाकर करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा तथा प्रेम के मामलों में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी बात पर बिना अपने प्रियतम की बात सुने, फैसला लेने की आदत से आपको बचना होगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ
आपके लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण काम को निपटाने का है, इसलिए अपने काम पर फोकस करें क्योंकि जरा सी भी लापरवाही आप के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी स्थिति को खराब कर सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहने से मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे और माता-पिता का भी वांछित सहयोग आपको आज शायद ना मिले, इसलिए आपको खुद ही अपनी मेहनत पर भरोसा करना पड़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद शानदार है और आज आप शाम को अपने प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका आप को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
आपको आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी, जो आपको यह समझाएगी कि जीवन में हमें सब कुछ सही समय पर प्राप्त करना कितना आसान है। आपकी बुद्धि का प्रभाव आपको हर क्षेत्र में आगे लेकर जाएगा और अपनी बातों के बल पर ही आप अपने कई काम निकलवा लेंगे। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति थोड़ी सावधानी बरतें। परिवार को आपके धन और आप के समय दोनों की आवश्यकता होगी, इसलिए आवश्यकता अनुसार उनकी जरूरतों को समझते हुए अपना समय और धन निवेश करें। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन खुशी से सराबोर हो जाएगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बेहतर है। दांपत्य जीवन में खुशियों के कुछ लम्हे जरूर मिलेंगे।