फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope: यह चार राशियां होती हैं भाग्यशाली, इन पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

Mon, 24 Feb 2020 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
astrology
राशियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। यही राशियां व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, सफलता-असफलता और जीवन की गति जैसे कई महत्वपूर्ण आयामों की दिशा करती हैं। दरअसल जब कोई व्यक्ति इस संसार में जन्म लेता है तो उसी समय उस व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण हो जाता है। ज्योतिष विद्या में परांगत एक ज्योतिषी व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर उसे भविष्य के बारे में सटीक भविष्वाणी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
rashi
सभी 12 राशियों में कुछ ऐसे राशियां होती हैं जो बहुत ही भाग्यशाली राशियां मानी जाती हैं। इन राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसी राशि वाले जातकों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां...
विज्ञापन

3 of 6
राशि
वृष
वृष जिसे वृषभ राशि भी कहते हैं। यह राशिचक्र में दूसरे स्थान पर आती है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। जिसके चलते इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन-संपति, वैभव, ऐश्वर्य, रोमांस और विलासिता का कारक माना जाता है। जिन जातकों की राशि वृष होती है उन्हे हमेशा सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। इन लोगों के पास पैसे बनाने के कई मौके आते हैं। धन की कमी के कारण इन राशियों के जातकों को कभी भी कोई कमी नहीं होती।

4 of 6
राशि
कर्क
कर्क राशि, राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है। इस राशि के जातकों पर हमेशा मां लक्ष्मी की मेहरबानी बनी रहती है। कर्क राशि के लोग जिस चीज की भी आशा करते हैं उन्हें जल्दी से जल्दी प्राप्त हो जाती है। भाग्य का साथ हमेशा इस राशि के जातकों के साथ रहता है।  
विज्ञापन

5 of 6
राशि
सिंह 
जिस किसी भी जातक की राशि सिंह होती है उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। सिंह राशि के जातक शेर की ही भांति अपना पूरा जीवन जीते हैं। दौलत के मामले में इस राशि के जातक भी बहुत भाग्शाली होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
वृश्चिक 
यह राशि चक्र में आठवें स्थान पर आती है। इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती और तेज बुद्धि वाले होते हैं। इस राशि के जातकों को हमेशा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। वृश्चिक राशि के जातक अपनी बुद्धि और कौशल से हर क्षेत्र में तरक्की के झंडे फहराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें