फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020, जानें सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष

Wed, 18 Dec 2019 09:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rashifal 2020
जैसे-जैसे नया वर्ष करीब आने लगता है सभी के मन में नई उम्मीद जागने लगती हैं। आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? विगत वर्ष की तुलना में साल अच्छा गुजरेगा या नहीं? नौकरी-व्यवसाय में क्या होगा? शिक्षा और परीक्षा में क्या होगा? पारिवारिक सुख कैसा रहेगा? नए साल में करियर का मुकाम क्या होगा? फाइनेंस के मामले में स्थिति कैसी रहेगी? इन सभी प्रश्नों का जवाब जानने की इच्छा सबसे तेज हो जाती है। साल 2020 में ग्रहों की गोचरीय स्थितियां की गणना करके वार्षिक राशिफल 2020 निकाला जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2020...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020

मेष राशिफल 2020 - Mesh Rashifal 2020
चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
 मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 विगत वर्ष के मुकाबले काफी शुभफल दायक रहने वाला रहेगा। वर्ष कुंडली 2020 की गणना के अनुसार इस राशि के जातकों के भाग्य स्थान में सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु की युति होने से भाग्य पक्ष मजूबत रहने के संकेत बता रहे हैं। साल 2020 में गुरु का नौवां और दसवें भाव में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। साल 2020 में 9 महीनों तक राहू आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहने से आपके यश, मान सम्मान और पराक्रम में वृद्धि के संकेत कर रहे हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि का मकर राशि में प्रवेश करना आपके भाग्य भाव से निकलकर दशम भाव में गोचर करने से आपके लिए शुभ रहेगा।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • साल 2020 में कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
  • पूरे साल आपका मन सकारात्मक चीजों में लगेगा।
  • भाग्य का साथ मिलेगा जिस वजह से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
  • धर्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
  • धन संपदा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

नकारात्मक पक्ष 2020
  •  करियर के मामले में साल 2020 मिलाजुला रहेगा।
  • परिवार में साल के आखिरी कुछ महीनों में तनाव हो सकता है।
  •  छोटी-मोटी चोटों से परेशान रह सकते हैं।
  •  सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशिफल 2020 - Vrishabh Rashifal 2020
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो 

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नया साल 2020 काफी अच्छा और सुखद रहेगा। इस साल आपको नई सफलताएं प्राप्ति होगी। 24 जनवरी को शनि का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होने से आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिसका सकारात्मक असर आपके भाग्य, करियर में देखने को मिलेगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्र है जो साल 2020 के शुरुआत में भाग्य स्थान में विराजमान रहने से साल 2020 आपके लिए उन्नति और तरक्की लेकर आएगा। 30 मार्च को भाग्य स्थान में गुरु और शनि की युति आपके लिए बहुत कुछ अच्छा होने के संकेत दे रहा है।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • जमीन-जायजाद के मामले में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
  •  राजनीति में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
  • विगत वर्ष की तुलना में अनुकूल फल की प्राप्ति होगी।
  • आय में इजाफा देखने को मिलेगा।
  • इस वर्ष सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • इस वर्ष लड़ाई- झगड़ा बढ़ सकता है।
  • महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानियां हो सकती है।
  • धन हानि होने से साल में कुछ आर्थिक दिक्कतें हो सकती है।
  • कोई भी नया कार्य करने से पहले सभी पहलुओं के बारे में विचार अवश्य करें।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशिफल 2020 - Mithun Rashifal 2020
का, की, कू,घ, छ, के, को हा

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल के अनुसार साल 2020 बेहतरीन रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध है। बुध साल 2020 के शुरू होने के साथ में होने से राजा की भूमिका मे रहेंगे। जिस वजह से साल 2020 उन्नत रहेगा। राहु साल के शुरुआत में आपकी ही राशि में बैठे होने की वजह से कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। 24 जनवरी को शनि गोचर करते हुए आपकी राशि से अष्टम भाव में बैठ जाएंगे। इसके बाद गुरू राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर शनि वहां पर पहले से ही विराजमान हैं। इस युति से नीचभंग राजयोग बनेगा जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • साल 2020 मिला-जुला रहने वाला रहेगा।
  • नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए यह साल कई मौके लाएगा।
  • अचानक से आपके कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा।
  •  सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में जीवन साथी का साथ अच्छा रहेगा।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • तनाव और अतिआत्मविश्वास से आपको बचकर रहना होगा।
  • वाहन के रखरखाव में आपका धन खर्च हो सकता है।
  •  विरोधी अथवा शत्रु आपकी चिंताओं को तो बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020

कर्क राशिफल 2020 - Kark Rashifal 2020

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
कर्क राशि वालों के लिए साल 2020 मिला-जुला रहने वाला होगा। वर्ष 2020 की शुरुआत में राहु कर्क राशि के 12वें घर में मिथुन राशि में होंगे। राहु के गोचर से आपके लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं पूरी होगी। शनि देव 24 जनवरी को आपके सप्तम भाव में मकर राशि में प्रवेश करेंगे।  वही गुरू का मकर राशि में आने की वजह से अचानक किसी मांगलिक कार्य के योग बनाने वाला रहेगा।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
  • व्यवसाय को लेकर कई विदेश यात्राएं हो सकती हैं।
  • साल 2020 आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिला-जुला रहेगा।
  • आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती है।
  • छोटी-मोटी दुर्घटनाएं घटने के संकेत है।
  • काम में मन नहीं लग सकता।
  •  इस वर्ष किसी बड़े वित्तीय जोखिम को उठाने से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे


आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
साल 2019 की तुलना में सिंह राशि वालों के लिए यह साल शुभफलदायक रहेगा। जन्मराशि से पंचम भाव में गुरु का गोचर साल 2020 के लिए शुभफलदायक रहेगा, वहीं 24 जनवरी से आपकी जन्म राशि से 6ठें भाव में शनि काक गोचर अनूकूल रहेगा। भाग्य के स्वामी मंगल स्वराशि के होकर चौथे भाव में विराजमान होने से नये घर, नए वाहन या मकान की खरीददारी के योग आपके लिये बना रहे हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि का परिवर्तन आपकी राशि से छठे स्थान में आ जाएंगे। 23 सितंबर को राहू का परिवर्तन वृषभ राशि में हो रहा है जोकि आपकी राशि से कर्मभाव में होंगे।

सकारात्मक पक्ष 2020
  •  वर्ष 2020 आपके लिये मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रह सकता है।
  •  विवाह के योग भी बन सकते हैं।
  • संतान पक्ष से आपको सुख मिल सकता है।
  •  करियर के मामले में यह वर्ष विशेष लाभकारी हो सकता है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  •  बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
  •  शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है।
  •  व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष पिछले वर्ष की ही तरह रह सकता है।
  •  लेनदेन से पहले पूर्ण विचार भी कर लेना ही बेहतर होगा। धन हानि होने की संभावना।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशिफल 2020 - Kanya Rashifal 2020

टो, पा,पी,पू,ष,णा,ठ,पे, पो

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष विगत वर्ष की तुलना में बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि पर से शनि की ढैय्या समाप्त होने वाली है। दरअसल पिछले ढ़ाई साल से कन्या राशि पर चल रही शनि की ढ़ैय्या भी समाप्त हो जाएगी। गुरु 30 मार्च को पांचवें भाव में गोचर करेंगे। वही राहु आपके दशम भाव में रहेंगे और साल के अंत में नवम भाव में आ जाएंगे।

सकारात्मक पक्ष 2020
  •  मान-सम्मान बढ़ाने के आसार है।
  •  आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे।
  •  साल 2020 शिक्षा व संतान के लिये शुभ रहने वाला है।
  •  जो जातक लंबे समय से घर खरीदने का विचार बना रहे हैं इस वर्ष आपका घर का सपना पूरा हो सकता है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  •  गृहक्लेश बढ़ेगा।
  •  किसी से वाद विवाद को बढ़ने ना दें वरना कानूनी मसलों में फंस सकते हैं।
  •  इस वर्ष निवेश सोचसमझ कर करें।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020
रा, री, रु, रे, रो, ता,ती, तू, ते

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
तुला राशि वालों के लिए साल 2020 में ग्रहों की चाल अनुकूल नहीं रहेगी। 24 जनवरी 2020 को शनि चौथे भाव में अपनी राशि में आ जाएगा। गुरू शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो कि आपकी राशि से सुख का स्थान है। गुरु का धनु राशि में परिवर्तन होना आपके भाग्य के लिये अच्छा रहने वाला है।


सकारात्मक पक्ष 2020
  •  साल आपके लिए सौभाग्यशाली रह सकता है।
  •  पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद भी इस वर्ष आप कर सकते हैं।
  •  इस वर्ष यादगार यात्राओं के योग बना रहा है।
  •  नई नौकरी प्राप्त होने की अच्छी संभावना है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • कार्यलय में झगड़ा हो सकता है।
  • धन हानि होने की संभावना हो सकती है।
  • घर- परिवार में तनाव रह सकता है इसलिए संयम बरतें।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशिफल 2020 - Vrishchik Rashifal 2020
तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी, यू

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
ग्रह वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ रहने की ओर इशारा कर रहा है। साल 2020 आपके लिये सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना रहा है। शनि का परिवर्तन आपकी राशि से सुख भाव से पराक्रम में स्वराशिगत गोचर कर रहे हैं।  मार्च को गुरु का राशि परिवर्तन शनि के साथ मकर राशि में होंगे। 14 मई को गुरु मकर राशि में वक्री हो रहे हैं। इससे आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग
  • वाहन का सुख प्राप्त होता है।
  • प्रेम प्रसंगों में भी सुख मिलेगा।
  •  नौकरी में परिवर्तन होने की भी संभावना।
नकारात्मक पक्ष 2020
  • आत्मविश्वास में कमी आएगी।
  • कोई गंभीर बीमारी घेर सकती है।
  • परिवार से दूरी का कारण कोई बन सकता है।
  •  वर्ष के कुछ महीनों में भारी उतार-चढ़ाव भी आप देखेंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशिफल 2020 - Dhanu Rashifal 2020
ये, यो , भा, भी, भु, धा,फ,ड, भे

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
धनु राशि के वालों के लिए वर्ष 2020 मिला-जुला रहने वाला होगा। गुरु का गोचर आपकी राशि में कुछ विशेष परिवर्तन लाएगा। 24 जनवरी से आपके लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। 2020 से तुलनात्मक रूप से बेहतर समय का आरम्भ होगा। सितंबर 2020 मे जब राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा तब  आपके लिए समय और बढ़िया शुरू हो जाएगा।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • साल 2020 में आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।
  • कार्यक्षेत्र में नई-नई योजनाओं का विकास होगा जिसका लाभ आपको मिलेगा।
  • प्रॉपर्टी में निवेश के लिहाज से इस वर्ष अच्छा फायदा हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र के लिए साल 2020 अच्छे संकेत
  • प्रेम जीवन के लिए अच्छा है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  •  भावनाओं में बहकर किसी काम को करने से बचें।
  •  उधार पैसा वापस मिलने में भी आपको परेशानी हो सकती है।
  •  नई दोस्ती से परहेज करें।
  •  परिवार में गलफहमी बन सकती है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशिफल 2020 - Makar Rashifal 2020
भो, जा, जी,जू, खी,खू, खो, गा,गी

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। 2020 में 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिस कारण से आपके ऊपर साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी।

सकारात्मक पक्ष 2020
  • करियर के लिए मिश्रित परिणाम
  •  प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंकों से आपको विजय दिलाएगा।
  •  पारिवारिक जीवन के सामान्य रहने की संभावना है।
  •  दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रह सकता है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • कई मौके ऐसे आएंगे जब आपको कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ेंगे
  • आर्थिक दृष्टिकोण के लिए अधिक उपयुक्त नहीं रहेगा
  •  सेहत के मामले में साल 2020 अच्छा नहीं रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशिफल 2020 - Kumbh Rashifal 2020
गू,गे,गो, सा, सि, से, सो, दा

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
कुंभ राशि वालो के लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला होगा। इस साल आपके लिए गुरु का एकादश भाव में गोचर शुभफलदायक है। वहीं जन्म राशि से द्वादश भाव में शनि 24 जनवरी से गोचर आरंभ हो रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का आगाज होगा। 30 मार्च को गुरु आपकी राशि से 12वें स्थान में आ जाएंगे। 14 मई को गुरु वक्री होने से आपके लिए लाभ की स्थिति बढ़ जाएगी।

सकारात्मक पक्ष 2020
  •  इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।
  • आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
  • अच्छा मुनाफा हो सकता है।

नकारात्मक पक्ष 2020
  •  इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर निराशा हाथ लग सकती है।
  •  इस वर्ष प्रेम जीवन में कठिनाइयां आएंगी
  •  सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशिफल 2020 - Meen Rashifal 2020
दी, दू,थ,झ,भ, दे,दो चा, ची

आपके लिए ग्रहों की चाल 2020
मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपकी राशि में यानी की कर्मभाव से आय के स्थान में हो रहा है। इस वर्ष राहू का परिवर्तन 23 सितंबर को हो रहा है।

सकारात्मक पक्ष 2020
  •  अच्छी सौगातें मिलेंगी
  •  पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा
  •  व्यापार अथवा कार्य के सिलसिले में फायदेमंद यात्रा करेंगे
  •  अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है।
  •  संतान सुख प्राप्त होगा।

नकारात्मक पक्ष 2020
  • सेहत अच्छी नहीं रहेगी
  •  मनमुटाव बढे़गा
  •  साल के मध्य में कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें