Holi 2026 Remedies: होली के अवसर पर राशि के अनुरूप कुछ सरल और मंगलकारी उपाय करने से करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। आइए जानते हैं कि बारह राशियों के जातकों को होली के दिन कौन से खास उपाय करना लाभकारी माना गया है।
Holi 2026 Remedies for 12 Zodiac Signs: होली का पर्व जीवन में उल्लास और ताजगी लाता है। लोग पूरे वर्ष इस दिन की प्रतीक्षा करते हैं, क्योंकि यह केवल रंगों से खेलने का अवसर नहीं देता, बल्कि इसे शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, होली का दिन आध्यात्मिक रूप से प्रभावशाली होता है। इस अवसर पर श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए उपाय शीघ्र फल प्रदान कर सकते हैं और जीवन में शुभ परिवर्तन लाते हैं।
यदि इस विशेष दिन पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुरूप कुछ सरल और मंगलकारी उपाय करता है, तो करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। आइए जानते हैं कि बारह राशियों के जातकों को होली के दिन कौन से खास उपाय करना लाभकारी माना गया है।
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए मंगल से जुड़ी वस्तुओं का दान लाभकारी माना गया है। सौंफ और लाल मसूर का दान करना शुभ हो सकता है। घर में रखी पुरानी तांबे की वस्तुओं को हटाकर नई वस्तुएं रखना सकारात्मकता बढ़ाता है। भगवान कृष्ण को शुद्ध घी से बनी मिठाई अर्पित करना भी मंगलकारी माना गया है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव के लिए दही, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। घर में श्रीकृष्ण के भजन या सत्संग का आयोजन करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
4 of 13
मिथुन
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है। अपने माथे पर केसरिया तिलक लगाएं और राधा-कृष्ण को भी तिलक अर्पित करें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को चंदन का तिलक लगाना चाहिए। चांदी के आभूषण धारण करना लाभकारी हो सकता है। भगवान कृष्ण को घर का बना मक्खन अर्पित करना शुभ माना गया है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह
- फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के लोगों को गुड़ और अनाज से बनी मिठाइयों का सेवन करना चाहिए। अपनी क्षमता अनुसार गुड़ या पीतल की वस्तु का दान करना और राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन करना सौभाग्यवर्धक माना गया है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि वालों को होली से पहले घर और आसपास की सफाई अवश्य करनी चाहिए। मंदिर में रखी पुरानी वस्तुओं को व्यवस्थित कर भगवान कृष्ण को पीले पुष्प अर्पित करना शुभ फल देता है।
8 of 13
तुला
- फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातक स्नान के बाद चांदी का टुकड़ा, पुराना सिक्का, कुछ चावल और पांच गोमती चक्र लाल कपड़े में बांध लें। इसे सिर के ऊपर सात बार घुमाकर बहते जल में प्रवाहित करना शुभ माना गया है।
9 of 13
वृश्चिक
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग करियर में उन्नति के लिए होली की सुबह “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक माना गया है।
10 of 13
धनु
- फोटो : अमर उजाला
धनु
यदि व्यापार में बाधा हो या नकारात्मकता महसूस हो रही हो, तो होली के दिन अगरबत्ती, दीपक और नारियल लेकर कृष्ण मंदिर जाएं। इन्हें सिर के ऊपर सात बार घुमाकर जल में प्रवाहित करें।
11 of 13
मकर
- फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों को विधिवत स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर सफेद त्रिकोणीय ध्वज बांधना शुभ माना गया है।
12 of 13
कुंभ
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए होली की शाम पीपल के पेड़ को जल अर्पित कर प्रार्थना करना लाभकारी माना जाता है।
मीन
मीन राशि के जातकों को पवित्र स्थान पर घी और इत्र का दान करना चाहिए। गौ सेवा करने से भी सौभाग्य में वृद्धि मानी गई है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।