फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2018: होलिका दहन में अपनी राशि अनुसार करें लकड़ी का प्रयोग

Sat, 24 Feb 2018 02:37 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुराणों और शास्त्रों में चार सिद्ध रात्रि में से होलिका दहन वाली रात को भी सिद्ध रात्रि माना गया है। नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए होलिका दहन को सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिन किए गए प्रयोग से मनचाहा फल मिलता है। अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन में लकड़ी जरूर अर्पित करनी चाहिए। फिर होलिका के सात फेरे लगाना चाहिए। आइए जानते हैं राशि अनुसार किस तरह की लकड़ियों का प्रयोग शुभ रहेगा।

 
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि
मेष और वृश्चिक राशि के लोग होलिका दहन के समय खैर या फिर खदिर की लकड़ी का प्रयोग करना चाहिए।

वृष और तुला राशि वाले होलिका दहन वाले दिन गूलर की लकड़ी का प्रयोग कर सकते है। 
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए उपामार्ग की लकड़ी का प्रयोग होलिका दहन में शुभ रहेगा।

धनु और मीन राशि के लोगों के लिए पीपल की लकड़ी होलिका दहन में डालने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि
मकर और कुंभ राशि वाले जातक इस होलिका दहन में शमी की लकड़ी का प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले जातक पलाश की तो सिंह राशि वाले मदार की लकड़ी को होलिका में अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें