Holashtak 2026: इस वर्ष 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। यह होलिका दहन तक बना रहता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है। कहते हैं कि, इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है। इसलिए किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा होलाष्टक में अष्टमी तिथि पर चंद्रमा, नवमी सूर्य, दशमी शनि, एकादशी शुक्र, द्वादशी गुरु, त्रयोदशी बुध, चतुर्दशी मंगल और अंतिम तिथि पूर्णिमा पर राहु की उग्र स्थिति मानी जाती है। इस कारण होलाष्टक के समय को उचित नहीं माना जाता है। वहीं इसका प्रभाव 12 राशियों पर भी विशेष रूप से पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को सकारात्मक, तो कुछ जातकों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस वर्ष होलाष्टक इन 3 राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है। इन जातकों को होली तक अलर्ट रहने की आवश्यकता रहने वाली है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Angarak Yog On Holi 2026: होली पर मंगल-राहु की युति, इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी