फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून से आषाढ़ महीना शुरू, जानिए जुलाई माह में आने वाले व्रत त्योहार

Fri, 29 Jun 2018 02:47 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
29 जून से आषाढ़ माह शुरू हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह साल का चौथा महीना होता है। आषाढ़ के महीने से वर्षा ऋतु शुरू हो जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्सर जून या जुलाई माह में आषाढ़ का महीना पड़ता है। 27 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के साथ आषाढ़ माह समाप्त होगा। आषाढ़ का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग में सभी महीनों के नाम नक्षत्रों के नाम पर रखा जाता है। आषाढ़ महीने का नाम भी पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्रों पर आधारित हैं। आइये जानते हैं आषाढ़ महीने का महत्व और इस महीने होने वाले व्रत व त्यौहारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
आषाढ़ माह के व्रत व त्यौहार
योगिनी एकादशी – यह एकादशी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष को मनाई जाएगी।अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार यह योगिनी एकादशी 9 जुलाई को है। यह एकादशी बहुत ही शुभ मानी जाती है। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
आषाढ़ अमावस्या –13 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या है। यह तिथि बहुत ही पवित्र मानी जाती है। अमावस्या के दिन स्नान, दान-पुण्य, पितृ कर्म करने पर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यह दिन बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। कालसर्प दोष एवं शनि संबंधी दोषों के निवारण शनि अमावस्या पर जा सकते हैं।

4 of 7
गुप्त नवरात्रि –आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्र 13 जुलाई से शुरु होंगे। प्रत्येक वर्ष में चार नवरात्रि होते हैं। आषाढ़ व आश्विन माह के बाद माघ माह में भी शुक्ल पक्ष से नवरात्रि शुरु होते हैं लेकिन इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
जगन्नाथ यात्रा – 14 जुलाई को विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा है। यह रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। इसमें भगवान श्री कृष्ण, माता सुभद्रा व बलराम का पुष्य नक्षत्र में रथोत्सव निकाला जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
देवशयनी एकादशी – साल में कुल 24 एकादशी होती है जिसमें  देवशयनी एकादशी बहुत ही खास एकादशी होती है। इस एकादशी पर सभी मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लग जाता है। दरअसल भगवान विष्णु इस दिन से चतुर्मास के लिये विश्राम करने क्षीर सागर में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी को ही जागते हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी देवशयनी एकादशी कही जाती है। देवशयनी एकदशी 23 जुलाई 2018 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आषाढ़ और गुरु पूर्णिमा –अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 27 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा है। आषाढ़ पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास होता है। इसके अलावा  इस दिन को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा आदि के रूप में भी मनाया जाता है। जिसमें गुरु की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें