Hindu Calendar Vikram Samvat 2079: 2 अप्रैल, शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं और इसी के साथ नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर 2079 भी आरंभ हो जाएगा। हर वर्ष चैत्र प्रतिपदा शुक्ल पक्ष को हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस नव संवत्सर 2079 का नाम नल होगा जिसके स्वामी शुक्रदेव होते हैं। इस नवसंवत्सर के राजा शनि और मंत्री गुरु होंगे। दरअसल प्रत्येक हिंदू नववर्ष के आरंभ होने पर नव संवत्सर का अपना नाम होता है जैसे कि इस बार नल है और वहीं इसके राजा, मंत्री और कई मंत्री मंडल के अलग-अलग सदस्य होते हैं। इस बार विक्रम संवत 2079 की शुरुआत बहुत ही दुर्लभ और विशिष्ट संयोग में होने जा रहा है। जिसके कारण इसका काफी महत्व बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस नवसंवत्सर का महत्व और इसमें भाग्योदय होने वाली तीन राशियां कौन-कौन सी हैं।