Hindu Nav Varsh Predictions 2026: शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो चुका है, जिसके साथ ही विक्रम संवत 2083 का आगमन हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ तिथि पर सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना का कार्य आरंभ किया था। इसलिए इस दिन को न केवल नए साल की शुरुआत बल्कि एक नई ऊर्जा के रूप में भी मनाया जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह नववर्ष बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार के राजा ग्रहों के गुरु बृहस्पति देव हैं, जिन्हें बेहद शुभ, ज्ञान, धर्म और सौभाग्य का कारक माना गया है। वहीं मंत्री ग्रहों के सेनापति मंगल हैं, जो ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में गुरु और मंगल का प्रभाव जातकों पर बना रहेगा, जिसके चलते 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए हिंदू नववर्ष के इस राशिफल को विस्तार से जानते हैं।