फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें राशि के अनुसार इन चीजों का दान, पूर्ण होगी हर मनोकामना

Tue, 31 Mar 2026 01:35 PM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Janmotsav Daan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य करता है, तो हनुमान जी की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सभी प्रकार की बाधाओं से रक्षा होती है।
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जन्मोत्सव 2026 राशि अनुसार दान - फोटो : Amar Ujala
Hanuman Janmotsav 2026 Daan Samagri: हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनका जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

ज्योतिष के अनुसार, इस दिन यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार दान-पुण्य करता है, तो हनुमान जी की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सभी प्रकार की बाधाओं से रक्षा होती है।

Hanuman Ji ki Priya Rashi: हनुमान जी को प्रिय हैं ये चार राशियां, दूसरों से खास होता है इनका व्यक्तित्व
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी संकट होंगे दूर
विज्ञापन

2 of 5
कब मनाई जाएगी हनुमान जन्मोत्सव ? - फोटो : adobe stock
कब मनाई जाएगी हनुमान जन्मोत्सव ?
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर आरंभ होगी और 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल को पड़ेगी, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार करें दान - फोटो : adobe stock
राशि अनुसार करें दान

मेष- इस दिन अनार, टमाटर, गेहूं और रागी का दान करना लाभकारी माना जाता है, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
वृषभ- दूध, दही, चावल, आटा और नमक का दान शुभ होता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की बाधाएं कम होती हैं।
मिथुन- साबुत मूंग, हरी सब्जियां और फल दान करने से सुख-समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कर्क- चावल, शक्कर और नारियल का दान करने से आर्थिक परेशानियां कम होने के संकेत मिलते हैं।
 

4 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार करें दान - फोटो : adobe stock
सिंह- सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
कन्या- साबुत मूंग, हरे फल और शर्बत का दान करने से रोग और कष्टों में कमी आती है।
तुला- सफेद वस्त्र, शक्कर और सुगंधित चीजों का दान करने से ग्रह दोषों में राहत मिलती है।
वृश्चिक- लाल चंदन, मसूर दाल और तांबे के बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर राशि अनुसार करें दान - फोटो : adobe stock
धनु- चने की दाल, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्र का दान करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मकर- काले तिल, कंबल और स्टील के बर्तन का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
कुंभ- जूते-चप्पल, बैग या छाता जैसी वस्तुओं का दान करने से शनि से जुड़े दोषों में कमी आती है।
मीन- इस दिन खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें