फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी संकट होंगे दूर

Mon, 30 Mar 2026 02:00 PM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Ji Ka Mantra: आज हम आपके लिए हनुमान जी के कुछ शक्तिशाती मंत्र लेकर आए हैं,  जिनके नियमित जप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को शक्ति, बुद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र - फोटो : Amar Ujala
Hanuman Janmotsav Mantra Jaap: हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 2 अप्रैल को पड़ रहा है। इस दिन भगवान राम के अनन्य भक्त बजरंगबली की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। इन मंत्रों के नियमित जप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को शक्ति, बुद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते हैं इन प्रभावशाली मंत्रों कौन से हैं।

Strong Mars: कुंडली में मजबूत मंगल जीवन में दिलाता है अपार सफलता, जानें आपकी कुंडली में कैसा है ये ग्रह?
Hanuman Ji ki Priya Rashi: हनुमान जी को प्रिय हैं ये चार राशियां, दूसरों से खास होता है इनका व्यक्तित्व
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप - फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप

1. ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नमः’

हनुमान जन्मोत्सव के दिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलती है और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

2. ‘महाबलाय वीराय चिरंजीवीन उद्दते। हारिणे वज्रदेहाय चोलंघितमहाव्यये॥’
यह मंत्र इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रभावी माना गया है। इसे शांत और एकांत स्थान पर बैठकर श्रद्धा से जप करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप - फोटो : adobe stock
3. ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः, हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्’
यह हनुमान जी का मूल मंत्र है। इसके जप से शारीरिक शक्ति और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन इसका जाप विशेष लाभकारी होता है।

4. ‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा’
यह कष्ट निवारण मंत्र है। शारीरिक, मानसिक या अन्य किसी भी परेशानी से राहत पाने के लिए इस मंत्र का जप अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

4 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप - फोटो : adobe stock
5. ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’
आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने और धन वृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन इसका जप विशेष फल देता है।

6. ‘ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥’
यह मंत्र बुद्धि और स्मरण शक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है। विद्यार्थियों के लिए यह विशेष लाभकारी है। कम से कम 108 बार इसका जप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप - फोटो : adobe stock
7. ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्’
यदि किसी प्रकार का भय या चिंता सताती हो, तो इस मंत्र का जप करने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसे रोजाना भी जपा जा सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें