Guru Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, संतान, विवाह, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। मान्यता है कि गुरु की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को गुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदित हो चुके हैं। गुरु का यह उदय ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें 14 जुलाई 2026 को गुरु कर्क राशि में अस्त हुए थे, जिसके बाद अब 12 अगस्त को उनके दोबारा उदित होने से गुरु की शुभ स्थिति मजबूत हुई है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के उदय से अटके हुए कामों में तेजी आ सकती है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की और रुके हुए काम पूरे होने के साथ मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं, गुरु उदय के बाद इन पांच राशियों की किस्मत पर क्या असर पड़ सकता है।