फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर

Mon, 05 May 2025 02:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जून के महीने में बनेगा गुरु-आदित्य राजयोग
  • बुधदेव की राशि में बनेगा पावरफुल राजयोग
  • 12 वर्षों बाद गुरु-सूर्य की युति मिथुन राशि में बनेगा
विज्ञापन
1 of 4
गुरु सूर्य की युति से आदित्य राजयोग - फोटो : adobe stock
Surya Guru Aditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जब भी दो ग्रहों की युति किसी एक राशि में होती है तो इसका विशेष प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। ग्रहों की युति से समय-समय पर शुभ राजयोग बनते हैं, जिसका विशेष प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता हैं ऐसा ही कुछ शुभ राजयोग थोड़े दिनों में बनने जा रहा है। जून में आत्मा, आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक ग्रह सूर्य और देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति की युति होने जा रही है। गुरु और सूर्य की इस युति से गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होता है। गुरु और सूर्य की यह युति मिथुन राशि में होगी। करीब 12 वर्षों के बाद गुरु-सूर्य के युति से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन है वे भाग्यशाली राशियां जिनके ऊपर गुरु-आदित्य राजयोग का लाभ सबसे ज्यादा मिलेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जून के महीने में बनने वाला गुरु-आदित्य राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। यहां पर गुरु का गोचर आपकी राशि से आय के स्थान पर गोचर होगा। जिससे आपकी की आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। नौकरी और करियर में कोई शुभ सूचना मिल सकती है और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-आदित्य राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जून माह में यह राजयोग आपकी कुंडली के दशम स्थान यानी कर्म के भाव में बनेगा। इस तरह से यह राजयोग आपके करियर-कारोबार के लिए बहुत ही अच्छा और खास तरक्की वाला साबित हो सकता है। सुख-सुविधायों में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लगातार आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लंबे समय तक जो कार्य पूरे नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु-आदित्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के सुख और प्रॉपर्टी के स्थान पर बनेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। धन के निवेश के मामले में आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन का संचय करने में कामयाबी मिलेगी। 

Guru Gochar 2025: मई माह का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन,जानिए किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें