फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: 19 अक्तूबर से इन राशि वालों के बनेंगे अटके काम, विवाह में आ रही अड़चनों से भी मिलेगी मुक्ति

Fri, 03 Oct 2025 01:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Rashi Parivartan 2025 Impact On Zodiac Sign: 19 अक्तूबर 2025 को ज्ञान के कारक ग्रह गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह इस दिन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 4 दिसंबर तक रहेंगें। 
विज्ञापन
1 of 4
Guru Rashi Parivartan 2025 Impact On Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2025 Impact On Zodiac Sign: 19 अक्तूबर 2025 को ज्ञान के कारक ग्रह गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह इस दिन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 4 दिसंबर तक रहेंगें। इसके बाद देव गुरु बृहस्पति 4 दिसंबर को रात 8 बजकर 39 पर मिथुन राशि में वापस लौट जाएंगे। ज्योतिषियों की गणना के मुताबिक गुरु की ये गति ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर पड़ सकता है। परंतु गुरु के कर्क में आने पर इन 3 राशि वालों को करियर में तरक्की, कला में निखार, संतान सुख और विवाह में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिल सकती हैं। साथ ही हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने के योग भी बने रहेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।


वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। आपको निवेश में अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे। इस दौरान संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। हालांकि, यह समय व्यापार में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। कार्यों को लेकर आप के भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह के मार्ग की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी और किसी खास के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस समय जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलने के योग है।
विज्ञापन

3 of 4
अगर आप अपनी कला में निखार लाना चाह रहे थे, तो इस समय सुनहरे मौके मिलेंगे। सेहत में भी सुधार महसूस करेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।


सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा और आपके करियर को अच्छी दिशा मिलने वाली है। गुरु के प्रभाव से आपके हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। प्रेम विवाह के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र के अच्छी सफलता मिल सकती है। हालांकि, शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए लाभकारी हो सकती है क्योंकि भविष्य में धन मिलने के योग है। अगर आप अपनी कला में निखार लाना चाह रहे थे, तो इस समय सुनहरे मौके मिलेंगे। सेहत में भी सुधार महसूस करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने से सात में किसी और काम की शुरुआत भी आप करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।


कुंभ राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने से साथ में किसी और काम की शुरुआत भी आप करेंगे। हालांकि, गुरु की कृपा से आपका कोई बड़ा काम भी सफल हो जाएगा। आय के एक से अधिक स्रोत खुलेंगे। वाहन या घर लेने का सपना पूरा होगा। आप कार्यक्षेत्र में सबसे सामने अपनी बातों को रखेंगे जिससे अधिकारियों से रिश्ते बेहतर बनेंगे। संतान के करियर को लेकर परेशानियां चल रही थी, तो राहत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें