Remedies for Guru Purnima: 10 जुलाई, गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार दान व उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
1 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : adobe stock
Remedies According To Zodiac Sign For Guru Purnima: आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। यह दिन गुरु को समर्पित होता है, जो जीवन में ज्ञान, मार्गदर्शन और आत्मिक उन्नति का स्रोत माने जाते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिष्य अपने गुरु का पूजन कर आभार प्रकट करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर विधिपूर्वक पूजन और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। Surya Gochar: जुलाई में इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन को मिलेगा खूबसूरत मोड़, सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर
धार्मिक मान्यता यह भी है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष वस्तुओं का दान करता है तो उसे गुरु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। यह दान न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से फलदायक होता है, बल्कि ग्रहों के शुभ प्रभाव को भी बढ़ाता है। आइये जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीज़ों का दान करना चाहिए। Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन
2 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन लाल रंग की वस्तुएँ दान करना शुभ रहेगा। खासतौर पर लाल कपड़े, मसूर की दाल, गेहूं और तांबे के बर्तन दान करें। इससे आत्मबल बढ़ेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
विज्ञापन
3 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृषभ राशि के लोग दूध, चावल और सफेद कपड़े का दान करें। यह उपाय मानसिक शांति देने वाला होता है और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाता है। धन वृद्धि के लिए भी यह दान लाभकारी होता है।
4 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक गौशाला में हरे चारे का दान करें। इससे बुद्धि और वाणी में सुधार होगा, साथ ही किसी प्रतियोगिता या साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को चावल या अन्य किसी शुद्ध अनाज का दान करना चाहिए। इससे पारिवारिक कलह दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी। यह दान रोग और ऋण से मुक्ति में सहायक है।
विज्ञापन
6 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वाले तांबे के बर्तन, गुलाबी कपड़े, गुड़ और गेहूं का दान जरूरतमंदों को करें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन
7 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को विवाहित स्त्री को हरी चूड़ियाँ और हरी साड़ी दान करनी चाहिए। यह दान धन प्राप्ति, शुभ समाचार और वैवाहिक सुख के योग बनाता है।
8 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वाले किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, जनेऊ, पूजा सामग्री और दक्षिणा दें। यह उपाय गुरु कृपा पाने के लिए सबसे प्रभावशाली माना गया है। इससे अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
9 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक लाल या केसरिया रंग का ध्वज किसी मंदिर में अर्पित करें। यह उपाय आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
10 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वाले पीले फल जैसे केला, पपीता या आम जरूरतमंदों को दान करें। यह दान गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करता है और जीवन में ज्ञान, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है।
11 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लोग गरीबों को काले कंबल का दान करें, साथ ही कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाना बहुत पुण्यदायी रहेगा। यह उपाय कष्ट और रोगों से मुक्ति दिलाता है।
12 of 13
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले तेल, काले तिल, जामुन, ड्राय फ्रूट और जूते-चप्पल जरूरतमंदों को दान करें। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में तेजी से प्रगति होगी।
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को पीले वस्त्र, पीले फल और केसर युक्त मिठाई का दान करना चाहिए। यह उपाय वैवाहिक जीवन में मधुरता लाता है और भाग्य का सहयोग बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।