फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat: आज गुरु प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सभी संकट

Thu, 27 Mar 2025 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradosh Vrat Mantra Jaap: प्रदोष व्रत का फल दिन के अनुसार मिलता है। विशेष रूप से यदि यह व्रत गुरु प्रदोष के दिन किया जाए, तो यह शत्रुओं से मुक्ति, मानसिक शांति और सामर्थ्य में वृद्धि का कारण बनता है। इस दिन भक्ति भाव से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
1 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : adobe stock
Rashi Anusar Mantra Jaap: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी गुरुवार 27 मार्च को प्रदोष व्रत है, जो विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह व्रत विशेष रूप से साधक की मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख, सौभाग्य में वृद्धि और शत्रुओं का नाश करने के लिए किया जाता है। 

Pradosh Vrat 2025: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत पर करें ये काम, मिलेगा विशेष लाभ

प्रदोष व्रत का फल दिन के अनुसार मिलता है। विशेष रूप से यदि यह व्रत गुरु प्रदोष के दिन किया जाए, तो यह शत्रुओं से मुक्ति, मानसिक शांति और सामर्थ्य में वृद्धि का कारण बनता है। इस दिन भक्ति भाव से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। प्रदोष व्रत के दौरान यदि भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा की जाती है और राशि अनुसार मंत्रों का जाप किया जाता है, तो महादेव की कृपा साधक पर बरसती है और जीवन में मंगल ही मंगल होता है।

Pradosh Vrat 2025: मार्च माह का अंतिम प्रदोष व्रत कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त विधि और नियम

विज्ञापन

2 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मनचाहा वरदान पाने के लिए ॐ महाकाल नमः और ‘ ॐ पार्वत्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

3 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए ॐ उमापति नमः और ॐ जगन्मात्रे नमः मंत्र का जप करें।

4 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
कारोबार में तरक्की के लिए ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ सरस्वत्यै नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

5 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
शुभ कामों में सफलता के लिए ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ शिवदुत्यै नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

6 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
करियर में सफलता के लिए ॐ ज्योतिर्लिंग नमः और ॐ चामुण्डायै नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कारोबार में सफलता के लिए ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ॐ गौर्यै नमः मंत्र का जप करें।

8 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
तुला राशि
संकटों से मुक्ति पाने के लिए ॐ केदारनाथ नमः और ॐ ईशाय नमः मंत्र का जप करें।

9 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
दुखों से मुक्ति के लिए ॐ सोमनाथ नमः और ॐ भवान्यै नमः मंत्र का जप करें।

10 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
धनु राशि
सुखों में वृद्धि के लिए ॐ महेशाय नमः और ॐ रामायै नमः मंत्र का जप करें।

11 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
प्रदोष व्रत के दिन ॐ नागधारी नमः और ॐ मोहनाय नमः मंत्र का जप करें।

12 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि दोष से मुक्ति के लिए ॐ नीलेश्वर नमः और ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

13 of 13
गुरु प्रदोष व्रत - फोटो : amar ujala
मीन राशि
सौभाग्य में वृद्धि के लिए ॐ गोरीशंकर नमः और ॐ कमलायै नमः मंत्र का जप करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें