Guru Planet Enter Pushya Nakshatra: साल 2026 में गुरु बृहस्पति देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। दरअसल, पुष्य नक्षत्र को 'नक्षत्रों का राजा' कहा जाता है और यह धन-समृद्धि का प्रतीक है। इसके स्वामी ग्रह कर्मफल दाता शनि देव है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब गुरु जैसे शुभ ग्रह न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में मेहनत के अनुरूप फल मिलने लगते हैं। यही नहीं जातकों के अटके काम पूरे, विवाह योग, धन लाभ से लेकर संतान सुख की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा, आइए जानते हैं।