फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-चंद्रमा युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में इजाफा

Sun, 22 Nov 2026 01:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ और भाग्य में वृद्धि के योग हैं।  
विज्ञापन
1 of 4
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
30 नवंबर को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। ऐसे में गुरु के साथ संयोग करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। द्रिक पंचांग के अनुसार मन के कारक चंद्रमा 30 नवंबर को सुबह 09 बजकर 41 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही प्रभावशाली और शुभ योगों में एक माना जाता है। गजकेसरी राजयोग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों के जीवन में धन की प्राप्ति, सुख-सुविधा, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग के बनने पर किन राशियों के जीवन में करियर में तरक्की और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों पर गजकेसरी राजयोग का शुभ और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि के योग बनेंगे। लंबे समय जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। करियर-कारोबार में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कारोबार में कोई नई डील हासिल होगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मामलों में आने वाला समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपके रूके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत और कार्य करने की सराहना होगी। कोई बड़ी डील हो सकती है। धन के मामले में आने वाला दिन सकारात्मक साबित हो सकता है। आय के अच्छे-अच्छे स्त्रोतों में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ और अच्छा फल देने वाला योग साबित होगा। आपके अटके हुए काम या प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिे उन्नति के नए-नए द्वार खुल सकते हैं। इस दौरान आपको अतिरिक्त और नई तरह की जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें