Jupiter Transit In Pisces: अप्रैल के महीने में सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी घटना बहुत ही दुर्लभ और सैकड़ों वर्षों के बाद ही होती है। इस महीने में चंद्रमा से लेकर मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, सूर्य, राहु और केतु सभी दूसरी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों और नक्षत्रों का समय-समय पर स्थान परिवर्तन देश-दुनिया के साथ सभी राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर अलग-अलग होता है। कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।