करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। खासकर मेष राशि के जातकों को इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है, वहीं जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा घर या वाहन खरीदने जैसे बड़े सपने भी पूरे हो सकते हैं।