Guru Gochar 2026: ज्योतिष में कुछ ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर के राशि के जातकों के जीवन पर अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे बड़ा और शुभ ग्रह माना जाता। ये धन, विवाह, धर्म और विस्तार के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया से साथ-साथ हर एक राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में हैं जो 2 जून 2026 को राशि परिवर्तन करते हुए अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु करीब 13 महीनों बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं, लेकिन इस समय यह अतिचारी हैं, यानी अपनी सामान्य गति से कई गुना अधिक तेजी से चल रहे हैं, जिसके कारण जल्दी -जल्दी राशि परिवर्नत कर रहे हैं। आइए जानते हैं गुरु के उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के ऊपर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे अचानक लाभ, करियर में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृशभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपके जीवन में आने वाले समय में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। समाज में अच्छा मान-सम्मान और लाभ को योग दिलाएगा।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का धन के भाव में गोचर करने से आपके धन, वाणी, परिवार, और कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और उन्नति के अवसरों में वृद्धि करवाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए गुरु का गोचर कोई बड़ी उपलब्धि के साथ मौके दिला सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आय में बढ़ोतरी, अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के योग दिलवाएगा। इसके साथ ही कई तरह की चुनौतियों का सामना भी आपको करना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस दौरान विदेश यात्रा और इससे जुडे कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर, वाहन, संपत्ति आदि के मामलो में आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन इसी के साथ आपके खर्चों में वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्य राशि वालों के लिए गुरु के गोचर करने से व्यापार में तगड़ा मुनाफा और उन्नति के योग दिलाएगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं हैं। मित्रों और सगे संबंधियों का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करने से आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग है। अधूरे कार्यो में जल्दी सफलता प्राप्ति होगी।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविआ और ऐशोआराम का लाभ आपको हर तरह से मिलेगा।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर मिलाजुला रहने वाला होगा। किसी नई योजना पर आपका काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। काम काज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का अपनी उच्च राशि में गोचर किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। वैवाहिक जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलेगा। कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए 2 जून के बाद बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। करियर-कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को शिक्षा, करियर और संतान से संबंधित कई मामलों में आपको सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अतिरिक्त आय और लाभ के मौके मिलेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।