फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अक्तूबर को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे गुरु बृहस्पति, नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत

Tue, 13 Oct 2026 10:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर 2026 को गुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर सभी राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु गोचर का किन राशियों पर कैसा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, धन और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आमतौर पर बृहस्पति एक राशि में लगभग एक वर्ष तक रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी अतिचारी गति के कारण कम समय में राशि परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। अब 31 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें गुरु का मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस गोचर को कुछ राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। चंद्र राशि के आधार पर आइए जानते हैं कि गुरु के सिंह राशि में जाने से मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों को क्या लाभ मिल सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वे 25 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वक्री अवस्था में वापस कर्क राशि में लौट जाएंगे। गुरु 13 दिसंबर 2026 को सिंह राशि में वक्री होंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही गुरु मघा नक्षत्र में भी प्रवेश करेंगे और 25 जनवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विद्यार्थियों के लिए यह गोचर एकाग्रता और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन की दृष्टि से अनुकूल माना जा सकता है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में प्रवेश शिक्षा, रचनात्मकता और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। गुरु आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यह समय अपनी योग्यता साबित करने के लिए अच्छा अवसर दे सकता है। आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं, हालांकि किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर एकाग्रता और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन की दृष्टि से अनुकूल माना जा सकता है। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नियमित मेहनत से लाभ मिल सकता है। संतान की उपलब्धि या उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर परिवार में खुशी ला सकती है।

विज्ञापन

3 of 4
नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में प्रवेश आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में अनुकूल रह सकता है। गुरु आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन, बचत और परिवार से जोड़कर देखा जाता है। इस कारण धन से जुड़े मामलों में सुधार, आय के नए अवसर और बचत बढ़ाने की संभावनाएं बन सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कारोबार से जुड़े जातकों को अपने काम का विस्तार करने और मुनाफा बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह समय सहायक हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी, जबकि उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सहयोग और तालमेल बढ़ने से माहौल सुखद रह सकता है।

विज्ञापन

4 of 4
आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में गुरु का प्रवेश भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। गुरु आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है। ऐसे में लंबे समय से अटके कामों में प्रगति होने और मुश्किलों से निकलने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की संभावना है। आय में वृद्धि या धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि उपयोगी साबित हो सकती है, खासकर वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ सकती है और अपनों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें