फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hans Mahapurush Rajyog 2026: जून माह में गुरु गोचर से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Tue, 21 Apr 2026 02:19 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु का कर्क राशि में 2 जून 2026 को गोचर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग। जानें किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 7
Hans Mahapurush Rajyog Effects - फोटो : amar ujala
Hans Mahapurush Rajyog Effects: 2 जून 2026 को गुरु का कर्क राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस राशि में गुरु उच्च अवस्था में होते हैं। इस विशेष स्थिति में एक अत्यंत शुभ योग हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। यह पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है। यह गोचर 31 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके दौरान गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इस अवधि में कई राशियों के जीवन में उन्नति, समृद्धि और शुभ अवसरों की संभावना बन सकती है। अब जानते हैं कि इस शक्तिशाली गोचर से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।
Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल
Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि
विज्ञापन

2 of 7
इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इस स्थिति में जातकों को समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है और उच्च पदों पर बैठे लोगों से संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। चूंकि गुरु धन के कारक ग्रह हैं, इसलिए धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर खर्च भी संभव है।
विज्ञापन

3 of 7
बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि गुरु इसी राशि में उच्च अवस्था में रहते हैं। इस प्रभाव से बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। शुरुआती चुनौतियों के बाद जीवन में प्रगति के रास्ते खुलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं तथा घर में मांगलिक कार्य या नई शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है, साथ ही व्यक्तित्व में गंभीरता और स्थिरता आएगी।

4 of 7
भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर लाभ भाव (11वें भाव) में हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है, जैसे वाहन सुख। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए गुरु का गोचर भाग्य भाव (9वें भाव) में हो रहा है, जो बेहद शुभ स्थिति मानी जाती है। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। भूमि, संपत्ति और वाहन से जुड़े सुख प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। संतान से जुड़ा सुख और शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।
विज्ञापन

6 of 7
भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए गुरु का गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है, जिससे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और समस्याओं का समाधान होगा। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ यात्रा या तीर्थ यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करियर में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा, जो शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़ा होता है। इस दौरान वाहन और भूमि से जुड़े सुख मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा और उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। करियर में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ होगा। साढ़ेसाती के प्रभाव के बीच यह गोचर राहत देने वाला साबित हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें