फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Asta 2026: गुरु अस्त होते ही इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-विवाह और सफलता के बनेंगे मजबूत योग

Mon, 29 Jun 2026 01:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होते ही इन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। इसके अलावा  जितना अधिक अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे, उतनी तेजी से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 4
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Asta 2026: 14 जुलाई 2026 को गुरु अस्त होने जा रहे हैं। वह 12 अगस्त 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे। माना जाता है कि, जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक पास आ जाता है, तो उसकी चमक कम होने लगती हैं। इस स्थिति को ग्रह अस्त कहा जाता है। अब चूंकि ज्ञान के कारक गुरु अस्त होने वाले हैं, इसलिए कुछ राशियों के जीवन में यह समय बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और विवाह प्रयासों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
विज्ञापन

2 of 4
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु अस्त की अवधि मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से काफी लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत महसूस होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील या नए समझौते से मनचाहा लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।अतिरिक्त कमाई के स्रोत बनने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 4
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय उम्मीद से अधिक अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जितना अधिक अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे, उतनी तेजी से सफलता मिलेगी।

July Horoscope 2026: जुलाई में इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा झटका, करियर-व्यापार में भी दिखेंगे उतार-चढ़ाव

Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता

विज्ञापन

4 of 4
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु अस्त कई शुभ परिवर्तन लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और सिंगल लोगों की जिंदगी में मनचाहे साथी की एंट्री होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार में भी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
Shukra Gochar: शुक्र के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 जुलाई से बढ़ेगा पैसा और प्यार
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें