फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Asta 2026: आषाढ़ अमावस्या पर गुरु होंगे अस्त, इन राशियों के लिए आने वाला समय रह सकता है मुश्किलों भरा

Mon, 13 Jul 2026 02:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Asta 2026: आषाढ़ अमावस्या पर धन के कारक ग्रह गुरु अस्त होने वाले हैं जिससे कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
गुरु अस्त 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Guru Asta 2026: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ अमावस्या है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर पितरों को तर्पण और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या पर देवगुरु बृहस्पति अस्त होने वाले हैं। गुरु इस अस्त अवस्था में 12 अगस्त तक रहेंगे। ज्योतिष में देवगरु बृहस्पति को ज्ञान, विवाह, धन, भाग्य और धर्म के कारक हैं। गुरु के अस्त होने पर इनके शुभ प्रभाव में कमी आने लगती है। गुरु के अस्त होने पर शुभ और मांगलिक कार्य कार्यों में रोक लग जाती है। इसके अलावा गुरु के अस्त होने पर कुछ राशि वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या पर गुरु के अस्त होने पर किन-किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरु का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक स्थितियां आने वाले दिनों में कमजोर हो सकती है। इस दौरान धन के लेन-देन में आपको बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। बेवहज के खर्चों से आपको बचना होगा और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धन के लेन-देन के मामलों में आपको बचकर रहना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग वैचारिक कुछ मतभेद उभरकर आ सकते हैं। आपको इस दौरान छोटी-छोटी बातों से बचकर रहना होगा व्यापार में आपको बहसबाजी से बचना होगा नहीं तो बिजनेस में पार्टनर संग बात बिगड़ सकती हैं। इस दौरान आपको तालमेल बिठाकर कर चलना होगा। 

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों को बढ़ा सकता है। सेहत के नजरिए से आने वाला समय अच्छा नहीं रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको अभी नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यो में मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। इस दौरान सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से आपको बचना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आषाढ़ अमावस्या पर गुरु का अस्त होना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। धन के निवेश को लेकर आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है ऐसे में आपको किसी भी मसले को बहुत ही अच्छे ढ़ंग के निपटाना है,नहीं तो काम बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आपको इस दौरान किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में धैर्य और समझदारी दिखानी होगी। धन संबंधी मामलों को लेकर संभलकर चलनाा होगा। 

Gajkesari Yog 2026: इन चार राशियों मिलेगी सफलता और धन लाभ, दो दिन बाद बन रहा है गजकेसरी योग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें