फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Ast 2025: 147 दिन बाद गुरु होंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Wed, 15 Jan 2025 04:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Brihaspati Grah Asta: देवगुरु गुरु 147 दिन बाद अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति 27 दिन तक अस्त रहेंगे। गुरु के अस्त होने से कुछ लोगों में तनाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं उन  राशियों के बारे में जिनको सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 5
Guru Asta 2025 - फोटो : amar ujala
Guru Grah Asta: सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं, जिसका सभी 12 राशियों के जातकों पर सुखद और अप्रिय प्रभाव पड़ता है। राशि परिवर्तन के अलावा कई ग्रह वक्री और अस्त भी होंगे।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। 147 दिन बाद गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे, जो करीब 27 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति कब अस्त होंगे और कौन सी हैं वो राशियां जिन पर गुरु अस्त होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
गुरु अस्त 2025 - फोटो : freepik
कब अस्त होंगे गुरु ग्रह? 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 12 जून 2025 को सायं 07:56 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे और 9 जुलाई 2025 को प्रात: काल 04:44 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
गुरु अस्त 2025 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु के अस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो अभी कुछ दिन ठहर जाएं। समय आपके अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने अधकारी और सहयोगियों के साथ तालमेल बैठाने में समस्या होगी। व्यापारियों की यात्राएं लाभदायक सिद्ध नहीं होंगी। 

4 of 5
गुरु अस्त 2025 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गुरु के अस्त होने का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। छात्रों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। दोस्तों से झगड़ा बढ़ सकता है। विवाहित जातक प्रेम जीवन से जुड़ा हुआ जो भी फैसला लें उस पर दो बार विचार जरूर करें। गुरु अस्त के प्रभाव से करियर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु अस्त 2025 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी गुरु का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा। जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उन्हें अभी भी निराशा ही हाथ लगेगी। इस वजह से वो कुछ समय तक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।  



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें