Guru Grah Asta: सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं, जिसका सभी 12 राशियों के जातकों पर सुखद और अप्रिय प्रभाव पड़ता है। राशि परिवर्तन के अलावा कई ग्रह वक्री और अस्त भी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो उसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। 147 दिन बाद गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे, जो करीब 27 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति कब अस्त होंगे और कौन सी हैं वो राशियां जिन पर गुरु अस्त होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।