Grahan Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण और ग्रहण योग दोनों को ही अशुभ माना गया है। इसके प्रभाव से जातकों को मानसिक तनाव व रोग आदि की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। चूंकि ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इसलिए इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कामकाज पर भी पड़ता है। वहीं बात ग्रहण योग की करें, तो कुंडली में इसके होने से विवाह और शिक्षा क्षेत्र में बाधाएं आने लगती हैं। हालांकि ग्रहों की युति से इसके बनने पर भी जातकों की समस्याएं बढ़ती हैं। बता दें, 30 जून 2025 को केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो कि सिंह राशि में बनेगा। इससे इन तीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही रिश्तों में तनाव, निवेश में नुकसान शिक्षा में चुनौतियां मिल सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।