Grahan Yog 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 23 मई 2026 को चन्द्रमा सिंह में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में पहले से ही केतु रहेंगे। चन्द्रमा और केतु की यह युति ग्रहण योग बनाएगी। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को तनाव और अस्थिरता का कारक माना जाता है। इसका प्रभाव जातकों में भ्रम और अचानक जीवन में उलझनें बढ़ा सकता है। यही कारण है कि, यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। इसलिए जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। मन पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातें भी तनाव का कारण बन सकती हैं। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।