Grahan Yog On 19 June 2026: 19 जून 2026 को चंद्रमा सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और केतु एक ही राशि में आते हैं, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। इस योग को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव मानसिक अस्थिरता, भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई और उतार-चढ़ाव के रूप में देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है।