Grahan Yog 2026: जल्द फरवरी माह में ग्रहण योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इसे अशुभ माना जाता है और इसका प्रभाव कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में किन राशियों को अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं।
Grahan Yog 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, 13 फरवरी 2026 को सूर्य शनि की राशि कुंभ में अपना स्थान लेंगे। उनका यह गोचर सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर होने वाला है। वहीं कुंभ राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य के यहां आते ही सूर्य-राहु की युति बनेगी, जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को अशुभ माना गया है। इसके प्रभाव से कुछ जातकों के जीवन में चुनौतियां, कार्यक्षेत्रों में रुकावटें, मानसिक तनाव और निर्णयों में भ्रम जैसी स्थितियां बनी रहती हैं। यही नहीं स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में भी तनाव बढ़ता है। ऐसे में कुंभ राशि में बनने वाले इस ग्रहण योग के प्रभाव से किन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।