फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Jupiter Conjunction: 12 साल बाद गुरु-सूर्य की युति, इन 3 राशि वालों के जीवन में आएगा अच्छा बदलाव

Mon, 22 May 2023 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेष राशि में गुुरु-सूर्य की युति - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा दो ग्रहों की किसी एक राशि में युति का भी विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर रहता है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलते हैं या फिर किसी एक राशि में युति करते हैं तो इसका व्यापक प्रभाव व्यक्तियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक नियमित अंतराल पर दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में मिलकर दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं। कुछ ऐसा ही दुर्लभ संयोग बना है। 12 साल के बाद गुरु-सूर्य की युति मेष राशि में बन रही है। सूर्य-गुरु की युति का असर वैसे तो सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा लेकिन सूर्य-गुरु की युति का सबसे अच्छा और शुभ परिणाम 3 राशि वालों के ऊपर पड़ने वाला है।

June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सूर्य-गुरु की युति से इन 3 राशियों को होगा फायदा
कर्क राशि

जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए सूर्य-गुरु की युति बहुत ही शुभ साबित हो रही है। इन राशि के लोगों को अब लगभग सभी कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण नौकरी और व्ययवास में अच्छी तरक्की के संकेत हैं। करियर के मामले में आप अच्छी ऊंचाईयों को हासिल करेंगे। नौकरी पेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा और प्रमोशन मिलने के योग हैं। धन का आगमन पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के जातकों के लिए कुंडली के पांचवें भाव में गुरु-सूर्य की युति होने से बहुत ही फायदे का योग है। जिन कार्यों को करने में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था अब उसमें आसानी से विजय हासिल कर सकते हैं। आपको संतान की तरफ को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नए-नए स्त्रोतों से धन लाभ की संभावना है। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य की युति आपकी कुंडली के चौथ भाव में हो रही है। आपके लिए यह शुभ संकेत हैं। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। इस दौरान आप अपने घर लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा लाभ आपको मिलेगा। धन लाभ के बेहतर मौके आपको मिलेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें