Gemstones According to Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना गया है और हर ग्रह से जुड़े कुछ विशेष रत्न बताए गए हैं। मान्यता है कि ये रत्न संबंधित ग्रह की ऊर्जा को मजबूत करने का कार्य करते हैं और व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कहा जाता है कि, सही रत्न धारण करने से कुंडली में कमजोर ग्रहों को बल मिलता है, भाग्य का साथ मिलने लगता है और जीवन में आने वाली कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। इतना ही नहीं, मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और सुख-समृद्धि के रास्ते भी खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों के लिए कौन सा रत्न शुभ माना जाता है।
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर-आर्थिक मामलों में आएंगी उलझनें