Gajkesari Yog In July 2026: वर्तमान समय में चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में स्थित हैं और देवगुरु बृहस्पति भी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बन रहा है। यह शुभ संयोग 16 जुलाई की शाम 7 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गजकेसरी योग व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, सफलता के साथ-साथ उन्नति प्रदान करता है। यही कारण है कि, कर्क में बना यह प्रभावशाली योग कई राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। इससे जातकों को कार्यों में सफलता, आर्थिक स्थिति मजबूत, नई उपलब्धियां और मनचाहा लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।