फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Rajyog: मिथुन राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

Wed, 11 Mar 2026 01:22 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। इससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
gajkesari rajyog 2026 - फोटो : amar ujala
Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान दूसरे ग्रहों के साथ युति संबंध बनाते हैं, जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। जब देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा किसी एक राशि में युति करते हैं तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में धन, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और हर एक कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। आपको बता दें कि यह गजकेसरी राजयोग 26 मार्च को बनेगा जब गुरु और चंद्रमा की युति होगी। गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस गजकेसरी राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ और फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं इस राजयोग के निर्माण से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए 26 मार्च को बनने वाला गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। इस योग के बनने पर आपके लिए करियर-कारोबार और आर्थिक मामलो में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, और धन में वृद्धि के योग बनेगा। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी, प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान आपका प्रभावशाली लोगों से सपर्क बनेगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपके प्रयास सफल होंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
गजकेसरी राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से ग्याहरवें भाव में बनेगा जिससे आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आय के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके लिए नई योजना पर काम करना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको निवेश संबंधी योजनाओं में थोड़ा सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। 

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के मिलेंगे अवसर

विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शानदार रहेगा। यह गजकेसरी राजयोग आपकी राशि में गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में बनने वाला है, जिससे आपके करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्त करने के मौकों में वृद्धि हो सकती है। लंबे से समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते है। जो लोग बेरोजगार हैं और नई नौकरी की तलाश में उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पार करने में सफल होंगे। परिवार और समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नया प्रोजक्ट फिर से शुरू हो सकता है। आपको धन लाभ के मौके में वृद्दि हो सकती है। 

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें