फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत और अचानक धनलाभ के योग

Sat, 22 Nov 2025 03:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

दिसंबर माह में बुध और सूर्य धनु राशि में होंगे, फिर इसके बाद मंगल और शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
chaturgrahi yog - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनका राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिससे त्रिग्रही और चुतर्ग्रही योग बनता है। इस योगों का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर माह में बुध और सूर्य धनु राशि में होंगे, फिर इसके बाद मंगल और शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

Grah Dosh Upay: जल उपाय से ग्रह होंगे शांत, पानी से हर समस्या का होगा आसानी से समाधान

 
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग कुंडली के नवम भाव में बनेगा ऐसे में आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। व्यापार में धन लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। 

Rahu Ketu Gochar: 23 नवंबर से इन राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की विशेष कृपा, नौकरी-करियर के मिलेंगे नए अवसर

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक सिद्ध साबित हो सकता है। यह योग आपकी राशि में पहले भाव में बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशनुमा रहेगा। करियर में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

28 नवंबर से किस्मत पलटेगी! 30 साल बाद शनि होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग आपके करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में यह गोचर कुंडली से दशम भाव में बनेगा। ऐसे में इस दौरान आपके करियर-कारोबार में विशेष तरक्की के योग मिलेंगे। नई जिम्मेदारियों में इजाफा देखने को मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें