फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में चार ग्रहों का परिवर्तन, 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा महीना

Sat, 01 Feb 2020 03:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष के अनुसार जब-जब ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता है तब इसका जातकों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। सभी नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। फरवरी 2020 में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। फरवरी के महीने में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं फरवरी 2020 में सभी ग्रहों की स्थितियां और जातकों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सूर्य- सूर्य इस समय शनि की राशि मकर में है। 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य 30 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा जातकों पर इसका सबसे ज्यादा असर होता है।
विज्ञापन

3 of 10
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
चंद्रमा- चंद्रमा हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलता है।

4 of 10
mars transit 2020
मंगल - मंगल का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में बहुत मायने रखता है। मंगल के एक राशि से दूसरी राशि में जाने से सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। मंगल 08 फरवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

5 of 10
बुध ग्रह
बुध- 31 जनवरी को बुध मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ गया है। कुंडली में बुद्ध ग्रह के मजबूत होने पर जातक विद्वान होता है और उसकी तर्क क्षमता मजबूत रहती है।
विज्ञापन

6 of 10
गुरू ग्रह
गुरु - फरवरी के महीने में गुरु का राशि परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन

7 of 10
venus transit
शुक्र - 03 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में आएगा। जीवन में ऐशो आराम और सुख-समृद्धि शुक्र के शुभ प्रभाव से ही आती है।

8 of 10
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
शनि- फरवरी के महीने में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि इस समय मकर राशि में है। अब ढाई साल के बाद शनि अपनी राशि को बदलेंगे।

9 of 10
rahu
राहु - फरवरी के महीने में राहु का राशि परिवर्तन नहीं होगा।

 
विज्ञापन

10 of 10
12 राशियों पर ग्रहों का प्रभाव
शुभ प्रभाव- वृषभ, मिथुन, सिंह , तुला, धनु और मकर 
अशुभ प्रभाव- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें