February Month Grah Gochar 2026: फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह अपनी चाल बदलते हुए राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किसे लाभ और किसे नुकसान हो सकता है।
February Rashifal 2026: साल 2026 का फरवरी माह प्रारंभ हो चुका है। इस महीने कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्रदान करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बुद्धि के कारक बुध ग्रह कुंभ में प्रवेश करेंगे। फिर 6 फरवरी को शुक्र ग्रह भी इसी राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद 13 फरवरी 2026 को सूर्य देव कुंभ राशि में एंट्री करेंगे और माह के अंतिम दिनों में 23 फरवरी को मंगल ग्रह भी इसी राशि में आ जाएंगे। इन चार ग्रहों का एक ही राशि में गोचर करना चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी करेगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, ग्रहों की इस चाल से किन राशियों को लाभ और किसकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 13
February Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए फरवरी माह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।
खर्च अधिक बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
नए लोगों से मुलाकात होगी परंतु संवाद के समय विशेष सावधानी रखनी होगी।
निवेश के लिए अभी धैर्य रखना होगा।
विज्ञापन
3 of 13
February Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होने के योग बनेंगे।
छात्रों की मेहनत रंग लेकर आएगी लेकिन रिश्तों में समय आपके लिए माह मिलाजुला रहने वाला है।
माह का प्रारंभ खर्चीला होगा और यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।
नई वस्तु खरीदने का विचार टाल सकते हैं।
4 of 13
February Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है।
नए लोगों से मुलाकात करेंगे और नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा।
कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
नया व्यापार को लेकर कोई फैसलें ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
February Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।