rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है। पर यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी। इसलिए आप इसे गंभीरता के साथ न लें। पारिवारिक तनाव आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों पर आपका क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। मास के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था। वह अब दूर हो जायेगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है। परन्तु फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें। इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। परन्तु यह स्थिति अल्प समय के लिये है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी। माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद, परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है।